वर्चुअल विधानसभा सम्मेलन में आज बाराबंकी सदर विधानसभा के पदाधिकारियों एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

वर्चुअल विधानसभा सम्मेलन में आज बाराबंकी सदर विधानसभा के पदाधिकारियों एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किये गए कार्यों, श्रमिकों एवं गरीबों के लिए चलाई गयी विशेष योजनाओं एवं पार्टी द्वारा जनसेवा के विभिन्न कार्यों की चर्चा की।
 
जैसा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी कहा था कि कोरोना संकटकाल में जब सब अपने को बचाने में लगे थे, तब भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने आप को गरीबों की सेवा में समर्पित कर दिया। समभाव और ममभाव से कार्यकर्ताओं ने कठिन समय में सेवा ही संगठन का इतना बड़ा अभियान चलाया।
 
सेवा ही संगठन है इस मूलमंत्र के साथ लॉक डाउन के दौरान भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने 22 करोड़ भोजन पैकेट, 5 करोड़ मोदी किट के राशन पैकेट और 5 करोड़ से ज्यादा मास्क वितरित किये| यह मानवता के इतिहास की एक बड़ी घटना है।