उत्तर प्रदेश में मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैलाश सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में सम्मिलित हुआ। इस दौरान नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार की विकासवादी नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन पर विस्तार से चर्चा की। उत्तर प्रदेश, भाजपा सरकार की नीति “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर चलते हुए प्रगति और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।