श्रीचंद शर्मा

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री नरेंद्र भाटी जी एवं श्रीचंद शर्माजी से आत्मीय भेंट

आज नोएडा कैंप कार्यालय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व एमएलसी श्री नरेंद्र भाटी जी एवं एमएलसी श्री श्रीचंद शर्मा जी से आत्मीय भेंट की। इस दौरान महाराष्ट्र चुनाव और उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत की हार्दिक बधाई दी और आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। हम सभी मिलकर…

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन विस्तार के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत

‘साफ नियत, तेज विकास डबल इंजन सरकार की यही पहचान‘ मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-5 तक ₹2,991.60 करोड़ की लागत से 17.435 किमी. तक एक्वा लाइन के विस्तार का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इस परियोजना के तहत 11 नए स्टेशनों की…

पं. हरिदत्त शर्मा पुरस्कार समर्पण समारोह में गरिमामय उपस्थिति

आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय सभागार में आयोजित पं. हरिदत्त शर्मा पुरस्कार समर्पण समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस गरिमामय अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी की उपस्थिति में पद्मश्री डॉ. एच आर नागेंद्र जी और पद्मश्री प्रोफेसर अशोक चक्रधर जी को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ।…

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश चुनाव में ऐतिहासिक जीत का उत्सव

आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिले ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जनादेश के अवसर पर नोएडा कैंप कार्यालय में मा. नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता जी, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी गण और कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण कर जीत का उत्सव मनाया।

लोकसभा अध्यक्ष मा. श्री ओम बिरला जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी, मा. लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं कोटिशः शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जीवन में नई ऊंचाइयां प्रदान करें। आपका नेतृत्व और मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

झलकारी बाई जी की जयंती पर श्रद्धांजलि

झलकारी बाई जी की जयंती पर श्रद्धांजलि | साहस और पराक्रम की प्रतीक 🙏🇮🇳

माँ भारती के सम्मान और गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली महान भारतीय वीरांगना और झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की सेना की महिला शाखा ‘दुर्गा दल’ की सेनापति झलकारी बाई जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उनका अदम्य शौर्य, साहस और पराक्रम सदैव हम सभी भारतवासियों को राष्ट्रभक्ति और…

आदरणीय कलराज मिश्र बाबूजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं | सादर नमन

आज पार्टी के वरिष्ठ नेता और सरल, सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल आदरणीय श्री कलराज मिश्र बाबूजी के नोएडा स्थित आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर अत्यंत हर्ष महसूस किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह…

नोएडा सेक्टर-27 कैंप कार्यालय पर क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट | जन समस्याओं का समाधान

आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर गौतमबुद्ध नगर के प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की। उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आप सभी की सेवा और समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहूंगा।

साबरमती रिपोर्ट'

नोएडा में ‘साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन | सत्य का सामना

आज नोएडा के जीआईपी मॉल स्थित मिराज सिनेमा में ‘साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता जी, पूर्व विधायक नोएडा श्रीमती विमल बाथम जी तथा अन्य पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ताओं के साथ देखा। यह फिल्म दशकों से छुपाए गए झूठ का पर्दाफाश करती है। आप सभी से अपील…

नोएडा कैंप कार्यालय पर क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद | जन समस्याओं का समाधान

आज नोएडा कैंप कार्यालय पर गौतमबुद्ध नगर के प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आप सभी की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध हूँ।