महाराष्ट्र के नेतृत्व को शुभकामनाएं

श्री देवेंद्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और श्री एकनाथ शिंदे एवं श्री अजित पवार जी को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरक मार्गदर्शन में, आपके नेतृत्व में महाराष्ट्र राज्य उन्नति और विकास के नए आयाम स्थापित करे, ऐसी शुभकामनाएं। जय महाराष्ट्र!

प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद

आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर, समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आपकी समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है।

टीम इंडिया का ऐतिहासिक विजय अभियान!

मेंस जूनियर एशिया कप-2024 में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर इतिहास रचने वाली भारतीय जूनियर हॉकी टीम को हार्दिक बधाई! खिलाड़ियों और प्रबंधन टीम की इस शानदार उपलब्धि ने पूरे देश को गर्वित किया है। भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं। जय हिंद!

सच्चे नेतृत्व की परिभाषा

सच्चा नेतृत्व खुद को ऊंचा दिखाने का नहीं, बल्कि विनम्रता से सेवा का प्रतीक होता है। यह दूसरों की भलाई और सामूहिक प्रगति के लिए समर्पित एक प्रेरणादायक मार्ग है।