संस्कृति का सम्मान और भविष्य की धरोहर
“आपका सम्मान आपकी संस्कृति के प्रति वह धरोहर है जो आप आने वाली पीढ़ियों के लिए छोड़ जाओगे।” संस्कृति और धरोहर की रक्षा करना आने वाली पीढ़ियों को एक मजबूत पहचान और बेहतर भविष्य देने का जरिया है।
“आपका सम्मान आपकी संस्कृति के प्रति वह धरोहर है जो आप आने वाली पीढ़ियों के लिए छोड़ जाओगे।” संस्कृति और धरोहर की रक्षा करना आने वाली पीढ़ियों को एक मजबूत पहचान और बेहतर भविष्य देने का जरिया है।
एक राष्ट्र की समृद्धि का आधार उसकी युवा पीढ़ी होती है, जो अपनी जड़ों और परंपराओं को आत्मसात करते हुए भविष्य का निर्माण करती है। जब युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति का सम्मान करती है और ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व करती है, तब राष्ट्र विकास के नए आयाम छूता है। परंपराओं का आदर और…
16 दिसंबर 1971 का दिन माँ भारती के सपूतों की वीरता, अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक विजय दिवस पर भारतीय सेना के वीर जवानों के बलिदान और देशभक्ति को कोटि-कोटि नमन करता हूँ। उनका अद्वितीय पराक्रम हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
संस्कार हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं और जीवन को दिशा व पहचान देते हैं। इन मूल्यों को अपनाना और संजोना हमें दूसरों से अलग बनाता है। आइए, अपने संस्कारों को कभी न भूलें और आने वाली पीढ़ियों को भी सही राह दिखाएं।
आज ग्रेटर नोएडा स्थित पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान, नॉलेज पार्क-2 में आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों को संबोधित करते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार पटेल के योगदान को स्मरण किया। इस आयोजन की गरिमा को बढ़ाने के…
आज नोएडा सेक्टर-33 में आयोजित ‘CHRYSANTHEMUM FLOWER SHOW-2024’ में उपस्थित होकर विभिन्न प्रकार के खूबसूरत पुष्पों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान विजेता संस्थाओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। इस आयोजन ने प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की भावना को सशक्त किया।
आज नोएडा कैंप कार्यालय पर प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का निराकरण हमारी प्राथमिकता है।
आज नोएडा सोसाइटी के सम्मानित निवासियों से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया। उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निर्देश दिए। जनसेवा ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है।
अपने साहस, समर्पण और कुशल नेतृत्व से देश की रियासतों को एकता के सूत्र में बांधने वाले ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। उनका जीवन और विचार राष्ट्र प्रेम, अखंडता और भाईचारे की प्रेरणा का अनंत स्रोत बने रहेंगे।
जीवन तभी सार्थक बनता है जब हम इसे उद्देश्य के साथ जीते हैं। अपनी धरोहर को संजोना और उन मूल्यों का सम्मान करना जो हमें आकार देते हैं, हमारी असली पहचान को दर्शाता है। यही आदर्श हमें सफलता और आत्मसम्मान की ओर अग्रसर करते हैं।