ग्रेटर नोएडा कैंप कार्यालय में क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद

आज ग्रेटर नोएडा कैंप कार्यालय पर प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें एवं उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।

महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता

आज नोएडा सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार में महिलाओं को न्याय एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर नारी शक्ति को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और समाज में उनकी सशक्त भूमिका पर विचार साझा किए।