महान स्वतंत्रता सेनानी और माँ भारती के अमर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना करके भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को निर्णायक मोड़ दिया। आज आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर, फौज के वीर सैनिकों के अदम्य त्याग, समर्पण और देशभक्ति को नमन करता हूं। कृतज्ञ राष्ट्र, आजाद हिंद फौज के वीर सैनिकों के देश प्रेम और पावन आत्म बलिदान का सदा ऋणी रहेगा। उनकी वीरता और बलिदान ने स्वतंत्रता की मशाल को प्रज्वलित रखा, जो हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
Share this post