भाजपा मंडल निर्वाचन कार्यशाला में सहभागिता

आज नोएडा सेक्टर-116 स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित भाजपा मंडल निर्वाचन कार्यशाला में सम्मिलित होकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं नोएडा जिला चुनाव अधिकारी श्री विनोद सोनकर जी, नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता जी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला के…

सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

अपने अदम्य शौर्य, साहस एवं समर्पण से देश के दुर्गम क्षेत्रों और सीमाओं की सुरक्षा करने वाले सीमा सुरक्षा बल (BSF) के वीर जवानों को नमन। आपके सेवा और त्याग से हमारी मातृभूमि सुरक्षित है। आपके परिजनों और बल के सभी सदस्यों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय जवान, जय भारत।  

सफलता के सूत्र: रास्ते बदलो, इरादे नहीं

सफल लोग कभी अपने इरादों को नहीं बदलते, केवल अपने रास्तों को बेहतर बनाते हैं। कठिनाइयों से सीखकर आगे बढ़ना ही सफलता का असली मंत्र है। अपने सपनों को जिंदा रखें और हर चुनौती को अवसर में बदलें।

नोएडा सेक्टर 27 कैंप कार्यालय पर क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद

आज नोएडा सेक्टर 27 स्थित कैंप कार्यालय पर प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के बेहतर समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। समर्पण और संवाद के इस प्रयास का उद्देश्य जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है।

महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले जी को पुण्यतिथि पर नमन

दलित उत्थान और महिला सशक्तिकरण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान समाज सुधारक, परम श्रद्धेय ज्योतिबा फुले जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। शिक्षा के प्रचार-प्रसार और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए उनका समर्पित जीवन हम सभी देशवासियों के लिए एक प्रेरणा है। आइए, उनके आदर्शों पर चलकर समाज में…

संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

‘हमारा संविधान ही हमारी पहचान है।’ सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा पवित्र ‘संविधान’ न केवल हमारे विशाल लोकतंत्र की आत्मा है, बल्कि यह देश की प्रगति, एकता और बंधुत्व का आधार भी है। इस पावन अवसर पर मैं संविधान निर्माण में योगदान देने वाले सभी महान शिल्पियों को नमन करता हूं।…

26/11 मुंबई हमले के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

26/11 को मुंबई में हुए कायराना आतंकवादी हमले में माँ भारती के गौरव और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित करता हूं। यह दिन हमें उन वीर सुरक्षाबलों और मुंबई पुलिस के जवानों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की याद…

संसद भवन में मा. पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी से शिष्टाचार भेंट

आज संसद भवन में मा. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री (भारत सरकार) श्री हरदीप सिंह पुरी जी से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की और उनसे बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। मा. मंत्री जी का अनुभव और दृष्टिकोण राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने…

इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में एस.एम. खान जी को श्रद्धांजलि

आज नई दिल्ली स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित शोकसभा में सम्मिलित होकर इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सीबीआई प्रवक्ता श्री एस.एम. खान जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत रहा है, और उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि…

भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह जी से आत्मीय भेंट

आज अपने नई दिल्ली स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मा. श्री भूपेंद्र सिंह जी से आत्मीय भेंट का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और संगठन को सशक्त बनाने हेतु विचारों का आदान-प्रदान किया। उनका मार्गदर्शन संगठन के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।