‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल, बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटन न हिय के सूल’

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि 145 करोड़ देशवासियों के दिलों को जोड़ने वाली सेतु है तथा भावनाओं को अभिव्यक्त करने का माध्यम है। आप सभी देशवासियों को राष्ट्रीय हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई।

आज जूम मीटिंग के माध्यम से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित भाजपा सांसदों की बैठक में सम्मिलित हुआ।

इस बैठक के माध्यम से समूचे देश में चलाए जा रहे पार्टी के सदस्यता अभियान के संदर्भ में मार्गदर्शन प्राप्त किया, भाजपा गौतमबुद्ध नगर का प्रत्येक कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।