नोएडा सेक्टर-12 में रामलीला मंचन के पावन अवसर पर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया

आज दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर नोएडा के सेक्टर-12 में आयोजित रामलीला मंचन के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस शुभ अवसर पर प्रिय क्षेत्रवासियों को आत्मीय शुभकामनाएं दीं। प्रभु श्री राम और माँ दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, और शांति का आगमन हो।

नोएडा सेक्टर-26 कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया

दुर्गा अष्टमी के परम पावन अवसर पर आज नोएडा सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जगत जननी माता दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस शुभ अवसर पर माँ दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो, यही प्रार्थना है।

दुर्गाष्टमी के पावन पर्व पर माँ महागौरी की कृपा से शुभकामनाएं

श्वेते वृषेसमारुढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥ आप सभी देशवासियों को माँ महागौरी की आराधना को समर्पित दुर्गाष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं कोटिशः शुभकामनाएं। माँ महागौरी से प्रार्थना करता हूं कि उनकी कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे, और आपके जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति का वास हो।

नोएडा सेक्टर-46 और सेक्टर-78 में रामलीला मंचन के दौरान प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया

आज शक्ति की उपासना के परम पावन अवसर पर नोएडा के सेक्टर-46 और सेक्टर-78 में आयोजित रामलीला मंचन में उपस्थित होकर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर वहां उपस्थित प्रिय क्षेत्रवासियों को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रभु श्री राम और माँ दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख,…

स्व. नरेंद्र मोहन जी की 90वीं जयंती पर ‘राष्ट्रवाद और हिंदी’ विषयक व्याख्यामाला में सहभागिता

आज नई दिल्ली स्थित इंडियन हैबिटैट सेंटर में दैनिक जागरण समूह के पूर्व प्रधान संपादक स्व. नरेंद्र मोहन जी की 90वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्रवाद और हिंदी’ विषय पर आयोजित व्याख्यामाला में सम्मिलित हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी की गरिमामयी उपस्थिति ने इसे और भी विशेष बना दिया। यह…

नोएडा सेक्टर 27 कैंप कार्यालय पर क्षेत्रवासियों से भेंट एवं संवाद

आज नोएडा सेक्टर 27 कैंप कार्यालय पर प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट व संवाद किया। इस दौरान उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह संवाद क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने और लोगों की भलाई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

भाजपा सदस्यता अभियान ने पार किया 8 करोड़ का आंकड़ा – जुड़ें आप भी!

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान ने 8 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है, और यह अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा बनने का यह सुनहरा अवसर न गंवाएं। अभी 88 00 00 2024 पर मिस्ड कॉल करें और भाजपा का सदस्य बनें। भाजपा के…

श्री मूलचंद शर्मा जी को बल्लभगढ़ से विधायक निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बल्लभगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री मूलचंद शर्मा जी को विधायक निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनेक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में क्षेत्र का निरंतर विकास हो और जनता को आपकी सेवा और समर्पण का पूरा लाभ मिले, यही हमारी कामना है।

सुविख्यात उद्योगपति श्री रतन टाटा जी के निधन पर गहरा शोक

देश में औद्योगिक, आर्थिक विकास और सामाजिक सशक्तिकरण में अमूल्य योगदान देने वाले सुविख्यात उद्योगपति एवं टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन ‘पद्म विभूषण’ श्री रतन टाटा जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उनका निधन भारतीय उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके विचार, नेतृत्व और दृष्टिकोण ने देश को नई ऊंचाइयों पर…

सेक्टर-82 और महर्षि आश्रम, नोएडा में रामलीला और दुर्गा पूजा कार्यक्रम में लिया आशीर्वाद

आज नोएडा के सेक्टर-82 एवं महर्षि आश्रम में आयोजित रामलीला और दुर्गा पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रभु श्री राम और माता दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर वहां उपस्थित सभी लोगों को शक्ति की उपासना के इस पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रभु और माता के आशीर्वाद से सभी…