‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल, बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटन न हिय के सूल’

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि 145 करोड़ देशवासियों के दिलों को जोड़ने वाली सेतु है तथा भावनाओं को अभिव्यक्त करने का माध्यम है। आप सभी देशवासियों को राष्ट्रीय हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई।

आज जूम मीटिंग के माध्यम से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित भाजपा सांसदों की बैठक में सम्मिलित हुआ।

इस बैठक के माध्यम से समूचे देश में चलाए जा रहे पार्टी के सदस्यता अभियान के संदर्भ में मार्गदर्शन प्राप्त किया, भाजपा गौतमबुद्ध नगर का प्रत्येक कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश प्रौद्योगियों के विकास एवं नवाचार हेतु प्रतिबद्ध है। सेमीकंडक्टर एवं चिप निर्माण को समर्पित सेमीकॉन-2024, नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को गति देगा तथा देश एवं प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करेगा।

आज ग्रेटर नोएडा में हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करता हुआ #SEMICONIndia2024 के उद्घाटन समारोह में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में पार्टी के अन्य मंत्रीगण एवं वरिष्ठ पदाधिकारी गणों के साथ सम्मिलित हुआ।