नोएडा सेक्टर 27 कैंप कार्यालय पर क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद

आज नोएडा सेक्टर 27 स्थित कैंप कार्यालय पर प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के बेहतर समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। समर्पण और संवाद के इस प्रयास का उद्देश्य जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है।

Read more

महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले जी को पुण्यतिथि पर नमन

दलित उत्थान और महिला सशक्तिकरण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान समाज सुधारक, परम श्रद्धेय ज्योतिबा फुले जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। शिक्षा के प्रचार-प्रसार और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए उनका समर्पित जीवन हम सभी देशवासियों के लिए एक प्रेरणा है। आइए, उनके आदर्शों पर चलकर समाज में…

Read more

संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

‘हमारा संविधान ही हमारी पहचान है।’ सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा पवित्र ‘संविधान’ न केवल हमारे विशाल लोकतंत्र की आत्मा है, बल्कि यह देश की प्रगति, एकता और बंधुत्व का आधार भी है। इस पावन अवसर पर मैं संविधान निर्माण में योगदान देने वाले सभी महान शिल्पियों को नमन करता हूं।…

Read more

26/11 मुंबई हमले के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

26/11 को मुंबई में हुए कायराना आतंकवादी हमले में माँ भारती के गौरव और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित करता हूं। यह दिन हमें उन वीर सुरक्षाबलों और मुंबई पुलिस के जवानों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की याद…

Read more

संसद भवन में मा. पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी से शिष्टाचार भेंट

आज संसद भवन में मा. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री (भारत सरकार) श्री हरदीप सिंह पुरी जी से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की और उनसे बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। मा. मंत्री जी का अनुभव और दृष्टिकोण राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने…

Read more

इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में एस.एम. खान जी को श्रद्धांजलि

आज नई दिल्ली स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित शोकसभा में सम्मिलित होकर इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सीबीआई प्रवक्ता श्री एस.एम. खान जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत रहा है, और उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि…

Read more

भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह जी से आत्मीय भेंट

आज अपने नई दिल्ली स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मा. श्री भूपेंद्र सिंह जी से आत्मीय भेंट का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और संगठन को सशक्त बनाने हेतु विचारों का आदान-प्रदान किया। उनका मार्गदर्शन संगठन के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

Read more

‘मेडि कनेक्ट+’ कॉन्फ्रेंस में सम्मानित चिकित्सकों से संवाद

आज दिल्ली के मयूर विहार स्थित होटल क्राउन प्लाजा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की दिल्ली शाखा द्वारा आयोजित ‘मेडि कनेक्ट+’ कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सक भाइयों एवं बहनों को संबोधित कर चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के…

Read more

आरडी 3 एनसीडी-पीईडी-कॉन 2034 सम्मेलन में सहभागिता

आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित होटल फॉर्चून इन ग्रैजिया में आयोजित “कांबेटिंग नॉन कम्युनिकेबल डिसीज: थिंक ग्लोबली, एक्ट लोकली” विषय पर आधारित आरडी 3 एनसीडी-पीईडी-कॉन 2034 और वार्षिक सम्मेलन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सम्मानित चिकित्सक बंधुओं को संबोधित कर स्वास्थ्य क्षेत्र में वैश्विक दृष्टिकोण और स्थानीय क्रियान्वयन के महत्व…

Read more

नोएडा सेक्टर-62 में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण

आज नोएडा सेक्टर-62 स्थित रजत विहार में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरक एवं ऊर्जावान संबोधन ‘मन की बात’ को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी गण, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक रूप से सुना। यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति हमारे संकल्प को और मजबूत करता है। प्रधानमंत्री जी…

Read more