आज नोएडा सेक्टर-21A स्थित रामलीला मैदान में श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री सनातन धर्म राम लीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ तथा आयोजकों को सफल आयोजन हेतु अनेकानेक शुभेच्छाएं दी।

Read more

पेरिस पैरालंपिक-2024 में स्वर्ण पदक जीतने वाले गौतमबुद्ध नगर की मिट्टी के लाल ग्राम सभा गोविंदगढ़ निवासी श्री प्रवीण कुमार जी के पैतृक गाँव पहुंचकर उनका स्वागत अभिनंदन किया तथा उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

Read more

अपना समूचा जीवन माँ भारती की सेवा में समर्पित कर देने वाले, अद्वितीय राष्ट्रभक्त, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक, परम पूजनीय आदरणीय श्री के.एस. सुदर्शन जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।

Read more

ओणम का यह लोकप्रिय पर्व देश में शांति, समृद्धि और खुशहाली लाए ऐसी प्रार्थना करता हूं।

आप सभी देश एवं प्रदेशवासियों को हर्ष, उत्साह एवं समृद्धि के परम पावन पर्व ओणम की हार्दिक बधाई एवं कोटिशः शुभकामनाएं।

Read more

अपने अथक श्रम, संकल्प एवं कर्तव्यनिष्ठा से आधुनिक, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु सदैव प्रयत्नशील रहने वाले देश के सभी अभियंताओं को अभियंता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आधुनिक भारत के विश्वकर्मा, महान अभियंता ‘भारत रत्न’ डॉ. एम. विश्वेश्वरैया जी को उनकी जयंती पर सादर नमन।

Read more

आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर क्षेत्रवासियों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिया और इसके अलावा चलाए जा रहे पार्टी के देशव्यापी भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रिय क्षेत्रवासियों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से जोड़ा।

Read more

‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल, बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटन न हिय के सूल’

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि 145 करोड़ देशवासियों के दिलों को जोड़ने वाली सेतु है तथा भावनाओं को अभिव्यक्त करने का माध्यम है। आप सभी देशवासियों को राष्ट्रीय हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई।

Read more

आज अपने संसदीय क्षेत्र के नोएडा सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर निवासी श्री श्रीकांत बंसल जी की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती संतोष बंसल जी की तेरहवीं में सम्मिलित होकर दिवंगत गतात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनो को ढ़ांढ़स बंधाया।

Read more

आज नोएडा कैंप कार्यालय पर प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं का समाधान किया व उन्हें भाजपा सदस्यता अभियान के तहत मेंबर बनाया।

आप भी लिंक पर क्लिक करके भाजपा सदस्यता अभियान से जुड़े। रेफरल – https://narendramodi.in/bjpsadasyata2024/BEGBKC

Read more

आज जूम मीटिंग के माध्यम से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित भाजपा सांसदों की बैठक में सम्मिलित हुआ।

इस बैठक के माध्यम से समूचे देश में चलाए जा रहे पार्टी के सदस्यता अभियान के संदर्भ में मार्गदर्शन प्राप्त किया, भाजपा गौतमबुद्ध नगर का प्रत्येक कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read more