अपने अथक श्रम, संकल्प एवं कर्तव्यनिष्ठा से आधुनिक, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु सदैव प्रयत्नशील रहने वाले देश के सभी अभियंताओं को अभियंता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आधुनिक भारत के विश्वकर्मा, महान अभियंता ‘भारत रत्न’ डॉ. एम. विश्वेश्वरैया जी को उनकी जयंती पर सादर नमन।

Read more

आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर क्षेत्रवासियों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिया और इसके अलावा चलाए जा रहे पार्टी के देशव्यापी भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रिय क्षेत्रवासियों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से जोड़ा।

Read more

‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल, बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटन न हिय के सूल’

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि 145 करोड़ देशवासियों के दिलों को जोड़ने वाली सेतु है तथा भावनाओं को अभिव्यक्त करने का माध्यम है। आप सभी देशवासियों को राष्ट्रीय हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई।

Read more

आज अपने संसदीय क्षेत्र के नोएडा सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर निवासी श्री श्रीकांत बंसल जी की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती संतोष बंसल जी की तेरहवीं में सम्मिलित होकर दिवंगत गतात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनो को ढ़ांढ़स बंधाया।

Read more

आज नोएडा कैंप कार्यालय पर प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं का समाधान किया व उन्हें भाजपा सदस्यता अभियान के तहत मेंबर बनाया।

आप भी लिंक पर क्लिक करके भाजपा सदस्यता अभियान से जुड़े। रेफरल – https://narendramodi.in/bjpsadasyata2024/BEGBKC

Read more

आज जूम मीटिंग के माध्यम से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित भाजपा सांसदों की बैठक में सम्मिलित हुआ।

इस बैठक के माध्यम से समूचे देश में चलाए जा रहे पार्टी के सदस्यता अभियान के संदर्भ में मार्गदर्शन प्राप्त किया, भाजपा गौतमबुद्ध नगर का प्रत्येक कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read more

आज हरियाणा के फरीदाबाद विधानसभा स्थित सीही मंडल में प्रत्याशी श्री विपुल गोयल जी के साथ पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया तथा वहां उपस्थित जनता जनार्दन से पार्टी के प्रत्याशी श्री विपुल गोयल जी के कुशल नेतृत्व में फरीदाबाद विधानसभा सीट से कमल खिलाने की अपील की।

Read more

आज ग्रेटर नोएडा में माननीय प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्री भूपेन्द्र सिंह जी ने भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की व कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी गणों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भाजपा से जोड़ने व भाजपा को सदस्यता दिलाने का आवाहन किया।

इस बैठक में मा. दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Read more

डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश प्रौद्योगियों के विकास एवं नवाचार हेतु प्रतिबद्ध है। सेमीकंडक्टर एवं चिप निर्माण को समर्पित सेमीकॉन-2024, नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को गति देगा तथा देश एवं प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करेगा।

आज ग्रेटर नोएडा में हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करता हुआ #SEMICONIndia2024 के उद्घाटन समारोह में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में पार्टी के अन्य मंत्रीगण एवं वरिष्ठ पदाधिकारी गणों के साथ सम्मिलित हुआ।

Read more